सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी हुए नाराज, दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

IMG 20261003 WA0006
IMG 20261003 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

दो एई को प्रतिकूल प्रविष्टि, चार जेई  के वेतन पर रोक; ठेकेदार पर ₹20 लाख जुर्माना

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  वनवासी सेवा आश्रम से छत्तीसगढ़ सीमा तक बनने वाली 14 किलोमीटर लम्बी  सड़क ₹54.10 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मॉनिटरिंग में शिथिलता पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता नवीन श्रीवास्तव एवं छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी, श्रीकेश, राजेश शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

दो माह में हर हाल में सड़क पूरी कराने का निर्देश

डीएम ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को चेतावनी जारी करने के साथ संबंधित सहायक अभियंताओं को भी चेतावनी देने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदार पर ₹20 लाख की पेनल्टी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो माह के भीतर सड़क का काम हर हाल में पूरा कराने, निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महत्वपूर्ण विकास कार्यों में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके बाद वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी गये जहां तीरंदाजी ग्राउंड और अन्तोदय छात्रावास का जायजा लिया।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?