आदर्श इंटर कॉलेज में गांधी जयंती पर POCSO कि निकली जागरूकता रैली

IMG 20261002 WA0011
IMG 20261002 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक

सोनभद्र। शुक्रवार को आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी राहुल और प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने बापू गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, लहरतारा वाराणसी की टीम का भी सराहनीय योगदान रहा।
सुबह 8 बजे कॉलेज के बच्चों द्वारा पॉक्सो एक्ट जागरूकता तथा स्वच्छता को लेकर रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ जज राहुल द्वारा किया गया। रैली में एडवोकेट सर्वजीत सिंह, नीतीश कुमार मिश्रा, योगेश कुमार मिश्रा, दीपन कुमार, शेराज अख्तर, अमरेश चंद्र पांडे सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी ने बच्चों को POCSO एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने बापू के आदर्शों को कहानी के रूप में पिरोते हुए पॉक्सो एक्ट जागरूकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. मंजू सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, महेश चंद, उपेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार, राजेश केसरी, इंद्रेश कुमार गुप्ता, फूल सिंह, शिवमनी, रिंकी सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?