सोनभद्र – । माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव एवं क्लस्टर प्रधानाचार्य श्रवण पांडेय ने किया। इसके बाद शिक्षक व कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से सत्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। क्लस्टर प्रधानाचार्य श्रवण पांडेय ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।









