छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नई कमेटी गठित, विक्की मद्धेशिया अध्यक्ष और डीसी बने संयोजक

IMG 20261002 074313
IMG 20261002 074313

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विंढमगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार देर शाम हुई छठ पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी शिवम उर्फ विक्की मद्धेशिया को समिति का अध्यक्ष और देवेश उर्फ डीसी मद्धेशिया को संयोजक चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष विक्की मद्धेशिया और संयोजक डीसी मद्धेशिया ने कहा कि समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा।

नई समिति ने इस बार छठ पर्व पर सूर्य मंदिर परिसर और छठ घाट पर व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान समाजसेवी अमित केसरी पुत्र प्रदीप कुमार केसरी ने सूर्य मंदिर परिसर में टाइल्स और मार्बल लगवाने की घोषणा की। समिति के सदस्यों ने घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।

समिति के मुताबिक अगली बैठक में संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसमें कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर जिम्मेदारियां तय करने पर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में वीरेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, विकास जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मुकेश जायसवाल, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, रूपेश प्रजापति, राजकमल मद्धेशिया, विवेक केसरी, समर गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, जिमी जायसवाल, मोनीष केसरी, हिमांशु सोनी, ओम सोनी, आयुष राज और मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?