कोटा में PDA संवाद कार्यक्रम, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्य अतिथि के रूप में भदोही से पहुंचे हृदय प्रजापति

सोनभद्र। विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के ग्राम कोटा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संवाद कार्यक्रम पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही जनपद के हृदय प्रजापति शामिल हुए। उन्होंने कहा कि PDA ही भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा। भाजपा सरकार ने आम जन को केवल लूटने और छलने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर PDA को मजबूत करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि यह सरकार फ्रॉड और जनता के विश्वास के साथ छल करने वाली सरकार है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। 2027 में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जन मानस ने 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।