नौगढ़ में भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर की कार्यशाला, पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर 13 कार्यक्रम होंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में भाजपा मंडल की कार्यशाला शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने की। इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के बारे में जानकारी दी गई। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर चलाया जाएगा।

मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल 13 कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा के भाव को लोगों तक पहुंचाया है और इसे शासन का हिस्सा बनाया है। अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन उनके सार्वजनिक जीवन के मुख्य आधार रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने जानकारी दी कि अभियान का पहला कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’ 17 सितंबर को होगा। इसमें मंदिरों, घाटों, पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों, पीएम कॉलोनियों और शिक्षण संस्थानों समेत कई जगहों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे। बूथ समितियों के सदस्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें दीप जलाने के लिए कहेंगे।

पूर्व वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए जनहित और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

इस कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, राजेश केशरी, राम वृक्ष कोल, राजेंद्र यादव, अरविंद कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम राय, राम जी केशरी, मुस्तकीम अहमद, लाल बरत कनौजिया, शंभू प्रजापति, शांता मोदनवाल, संत कुमार पांडे, अरुण सिंह चेरो, मुलायम यादव, सुदर्शन चौहान, बेचई राम, वीरेंद्र चौहान, नागेंद्र खरवार, राहुल खरवार और बलवंत कोल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री आशीष कुमार मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?