सोनभद्र। अपना दल (एस) जिला इकाई सोनभद्र की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को रॉबर्ट्सगंज में आयोजित जिला कार्यकर्ता समागम समारोह को संबोधित करेंगी। पार्टी की जिला इकाई ने जनपद के सभी पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समागम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। कार्यक्रम का विवरण –
कार्यक्रम: जिला कार्यकर्ता समागम समारोह (अपना दल-एस)
मुख्य अतिथि: राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस) सह केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार
रविवार को
समय: दोपहर 12:00 बजे से
स्थान: डी.आर. ड्रीम पैलेस, रॉबर्ट्सगंज, में आयोजित होगा सभा।






