बहुआर शक्ति केंद्र के बसौली बूथ 385 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
सोनभद्र। रविवार को गौरीशंकर मंडल के बहुआर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 385, बसौली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।
जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने पीएम के प्रेरणादायी विचारों को सुना और जनसेवा, राष्ट्रसेवा तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्य, गौरीशंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, ग्राम प्रधान अवधेश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करता है और जनभागीदारी व राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करता है।
इस दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या भी मौजूद रहे।






