दो पिकअप से सात गोवंश बरामद, दो गो-तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। रामगढ़ बाजार में शनिवार को चेकिंग के दौरान कोन पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे सात गोवंश बरामद किए। मौके से दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गोवंशों में छह गाय और एक बछड़ा शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिवशंकर गौतम निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, मीरजापुर और संदीप राम पुत्र मंगरू राम निवासी रजमला, थाना कोईरौना, भदोही के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र भिदिउरा से गोवंश खरीदकर भदोही-मीरजापुर होते हुए तेलगुड़वा के रास्ते गढ़वा, झारखंड ले जाकर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए रास्ते बदलते रहते थे।

इस मामले में थाना कोन में धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, बृजेश कुमार के खिलाफ थाना विण्ढमगंज में वर्ष 2024 में भी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?