चंदौली जिले के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर रविवार को एक ट्रैक्टर आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक वाराणसी से पशुओं के लिए चारा लेकर मझगाई की ओर जा रहा था। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर पहुंचने पर अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गए। चालक ने पशुओं को बचाने के लिए ट्रैक्टर को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के बाद चालक किसी तरह ट्रैक्टर से बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।







