विहिप की जिला योजना बैठक संपन्न, 38 बड़े कार्यक्रमों का लक्ष्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र जिले की योजना बैठक जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उद्घाटन सत्र में प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने स्थापना दिवस, हित चिंतक अभियान, दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम और श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडे ने बताया कि जिले में स्थापना दिवस के 38 बड़े कार्यक्रम और 250 स्थानों पर छोटे कार्यक्रम किए जाएंगे। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा 39 स्थानों पर दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिले में 51 हजार हित चिंतक बनाए जाएंगे।
समापन सत्र में प्रांत के सह मंत्री तथा सोनभद्र विभाग के पालक सत्य प्रकाश सिंह ने बजरंग दल की टोली, मिलन, बलोपासना, गौ रक्षा, संतों की सूची, मंदिरों के अर्चक-पुरोहितों की सूची, वंदे भारत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर यात्रा, सेवा कार्यों का विस्तार, रामायण परीक्षा, सत्संग विस्तार योजना और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख सत्य प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र सहित जिले व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा ने किया।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?