साहित्यिक कुंभ में सोनभद्र के पवन कुमार सिंह एडवोकेट दो सम्मानों से सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव

सोनभद्र/हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ का भव्य आयोजन शनिवार और रविवार को हरिद्वार में संपन्न हुआ। महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों और गंगा संरक्षण से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस गरिमामय अवसर पर सोनभद्र के पवन कुमार सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें दिव्य गंगा सेवा मिशन की ओर से “दिव्य गंगा सेवी सम्मान-2026” और “टी.जी.टी. साहित्य भूषण सम्मान-2026” प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में साहित्य, संस्कृति, गंगा संरक्षण और सामाजिक सरोकारों पर सार्थक विमर्श हुआ। सम्मान प्राप्त होने पर पवन कुमार सिंह ने आयोजक मंडल का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति, समाज और मां गंगा की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, भारत की सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, और साहित्य समाज को दिशा देता है।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?