एक सप्ताह से फव्वारे की तरह बह रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हर घर नल योजना की पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

म्योरपुर/सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के खैराही ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज से करीब एक सप्ताह से पानी फव्वारे की तरह बह रहा है। मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर जय गुरुदेव स्कूल के पास सड़क किनारे से लगातार पानी बहने के बावजूद जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ कई गांवों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क किनारे बर्बाद हो रहा है। मुख्य मार्ग से अधिकारियों-कर्मचारियों का रोज आवागमन होने के बावजूद लीकेज ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह पहला मामला नहीं है, क्षेत्र में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द लीकेज दुरुस्त कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?