मिशन शक्ति के तहत महिला थाना की पहल, 5 में से 4 परिवारों में हुई सुलह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। सुनवाई महिला थाना प्रभारी सविता सरोज की अध्यक्षता में हुई।
परामर्श केंद्र में कुल 5 प्रकरण प्राप्त हुए। दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग और आपसी संवाद की प्रक्रिया अपनाई गई। विस्तृत परामर्श के बाद 4 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया, जिससे परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण माहौल बना।
एक प्रकरण में काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि दी गई।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?