अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानो में तैनात न्यायालय पैरोकार से सम्पूर्ण जानकारी लेते हुए न्यायालय सम्बंधित कार्यो को समय पर पूर्ण करने का आवश्यक दिशा निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन, फर्द चालानी, केस डायरी, बेला/जमानत सत्यापन एवं रिमाण्ड के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान दिया।
पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त न्यायालय पैरोकार, शाखा प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल, जमानत सत्यापन सेल एवं रिट सेल के साथ ऑपरेशन कन्विक्शन, फर्द चालानी, केस डायरी, बेला/जमानत सत्यापन एवं रिमाण्ड के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे।
बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रचलित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा न्यायालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी, फर्द चालानी एवं केस डायरी से संबंधित कार्यवाही, बेला/जमानत सत्यापन तथा रिमाण्ड से संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय से संबंधित समस्त कार्यवाहियों में समयबद्धता, शुद्धता एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।







