जल, जंगल और जमीन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: संदीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- आदिवासी और ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, वनाधिकार और आजीविका के मुद्दों पर हुई चर्चा

रामगढ़ (सोनभद्र)। चतरा ब्लॉक क्षेत्र के बैजनाथ मगरदह गांव के ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय की समस्याओं को सुनने के लिए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा सोढ़ा-खोगवा पहाड़ी पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जंगल, जमीन तथा अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जंगल, जमीन, वनाधिकार और आजीविका से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि जंगल और जमीन उनके जीवन-यापन का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने अपने अधिकारों के संरक्षण और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद संदीप मिश्रा ने कहा कि “जल, जंगल और जमीन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनहित और ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। सोढ़ा-खोगवा पहाड़ी पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान महेश गोंड, राजू गोंड, मुन्ना चेरो, लाल बिहारी गोंड, दिनेश गुप्ता, पूनम गोंड, रीता गोंड, सविता गोंड, शत्रुघ्न बिंद, आकाश चौहान और विजय चौहान समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?