जेन-Z और जेन-अल्फा के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं अध्यक्ष रूबी प्रसाद, छात्रों को दिया सकारात्मक सोच का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को नगर के वार्ड नं. 04 स्थित चाड़ी माता मंदिर, सहिजन कला में फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज, मुसही द्वारा जेन-Z एवं जेन-अल्फा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद शामिल हुईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सीखने की सीमाओं को तोड़ें, नए अवसरों को अपनाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें। शिक्षा, कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. जय नारायण तिवारी, अनूप त्रिपाठी, नमन त्रिपाठी ने अपने विचार रखे। इस दौरान सभासद अनवर अली, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?