कक्षा 8 में शौर्य ने मारी बाजी, 10 ब्लॉकों के 85 मेधावियों ने दिखाया दम
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में जनपद स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026 का सफल आयोजन हुआ। जिले के 10 विकासखंडों से कक्षा 3, 5, 6 और 8 के कुल 85 मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 3 के 20, कक्षा 5 के 23, कक्षा 6 के 21 और कक्षा 8 के 21 छात्र शामिल रहे।
परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि, प्रतिस्पर्धा, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना है। प्रश्नपत्रों का निर्माण डायट के विशेषज्ञ डॉ. अरमा, हीरालाल, सुनील, मनोज कुमार, डॉ. रिचा ओझा और राजकुमार ने किया।
कक्षा वार टॉपर –
कक्षा 3 नियति मौर्या (प्रा.वि. गड़ईगाड़, करमा) ने 38/40 अंक (95%) के साथ प्रथम, दिव्यांशु गोस्वामी (मारकुंडी घाट, राबर्ट्सगंज) द्वितीय और परी, आकांक्षा गुप्ता, सुषमा संयुक्त तृतीय।
कक्षा 5 आयुष कुमार (सहदैया बैड़ाड़, करमा) 34 अंक के साथ प्रथम, सीमा कुमारी (खेवन्हा, चोपन) द्वितीय, अनुज सिंह और अंश कुमार संयुक्त तृतीय।
कक्षा 6 गरिमा सिंह (बट, करमा) और भागीरथी (इंजानी, म्योरपुर) 37/50 अंक के साथ संयुक्त प्रथम, आयुष (इकदरी, बभनी) द्वितीय।
कक्षा 8 शौर्य (अखाड़ा मोहल्ला, राबर्ट्सगंज) ने सर्वाधिक 42 अंक (84%) लाकर प्रथम स्थान पाया। आर्यन मौर्य (भटौलिया, करमा) द्वितीय और आदित्य कुमार व अंकित राज संयुक्त तृतीय।
विकासखंड परिणाम में करमा टॉप – समेकित परिणाम में करमा 76.9% के साथ प्रथम, राबर्ट्सगंज 68.6% के साथ द्वितीय और म्योरपुर 67.2% के साथ तृतीय रहा। जनपद का समग्र प्रदर्शन 63% रहा।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी ने मेधावियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य रिद्धि पाण्डेय और बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी परीक्षाएं प्रतिभा को निखारती हैं।






