पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित आवास पर आठवीं पुण्यतिथि पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सोनभद्र। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बीना सिंह की आठवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रदेव सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिले के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बीना सिंह ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों के हित में और क्षेत्र के विकास के लिए उनका समर्पण अनुकरणीय रहा। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने में उनका अहम योगदान था।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक तीरथ राज ने कहा कि बीना सिंह ने निष्पक्षता, सरल व्यवहार और कुशल कार्यशैली से राजनीति में अलग पहचान बनाई। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ जनसेवा का निर्वहन कर उन्होंने मर्यादित राजनीति की मिसाल कायम की।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक उनकी सक्रियता ने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई। सामाजिक न्याय और विकास की पक्षधर के रूप में उन्होंने समाज के सभी वर्गों में मजबूत पकड़ बनाई।
इस मौके पर विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र, अजीत चौबे, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, राजन सिंह, बब्बू तिवारी, डॉ. रचना तिवारी, देवेश मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, अवधेश पांडेय, सुधाकर पांडेय, सुशील पाठक, अयोध्या दूबे, शैलेंद्र चौबे, प्रवीण सिंह, विकास मित्तल, अजहर खां, बलदेव सिंह,संतोष सिंह,बलराम सोनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







