म्योरपुर, सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को म्योरपुर विकासखंड के लीलासी चौराहा, देवरी, किरबिल, म्योरपुर कस्बा में दिनभर रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर लंबी कतारें सजीं और खरीददारों में उत्साह दिखा।लीलासी चौराहा कुदरी, जामपानी, नौडीहा, चांगा समेत दर्जनों गांवों के लिए प्रमुख बाजार है। सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। खरीदारी कर रहे अरविंद, प्रशांत, सुनील, रामदेव, कमलेश, मनीष, राजकुमार, हीरालाल, अभिषेक ने बताया कि इस बार खास उत्साह है। व्यापारी बता रहे हैं कि डिजाइनर राखियों और देशी मिठाइयों की मांग अधिक है।
मिलावटी मिठाई का खतरा उत्साह के बीच मिठाइयों में मिलावट का खतरा मंडरा रहा है। बाजार में जगह-जगह अस्थायी दुकानें खुल गई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बिक रही कई मिठाइयां सिंथेटिक हैं और शुद्ध नहीं हैं, जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है ताकि त्योहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई मिल सके।







