कक्षा-3 में नियति मौर्या ने मारी बाजी, 40 में से 39 अंक पाकर बनी ब्लॉक टॉपर
करमा, सोनभद्र। करमा ब्लॉक में मंगलवार को ‘मेधावी छात्र चयन परीक्षा-2026’ का सफल आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। ब्लॉक के 25 संकुलों के 200 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
कक्षा 3 व 5 के पेपर में 40-40 और कक्षा 6 व 8 में 50-50 प्रश्न पूछे गए थे।
परिणाम-
-कक्षा 3 प्रा.वि. गड़ईगढ़ की नियति मौर्या ने 40 में से 39 अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। कंपोजिट भटौलिया के आयुष प्रजापति (33 अंक) द्वितीय।
-कक्षा 5 प्रा.वि. सहदेईया बैडाड़ के आयुष कुमार और प्रा.वि. गड़ईगढ़ के अनुज सिंह ने 35-35 अंक पाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
-कक्षा 6 कंपोजिट बट की गरिमा सिंह (34/50) प्रथम, कंपोजिट भटौलिया के आयुष मौर्या (33/50) द्वितीय।
-कक्षा 8 कंपोजिट भटौलिया के आर्यन मौर्या ने 45/50 अंक पाकर टॉप किया, उच्च प्रा.वि. बैडाड़ की श्रेया (35/50) द्वितीय रही।
सम्मान समारोह में बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने मेधावियों को पुरस्कृत कर जिला स्तरीय परीक्षा के लिए प्रेरित किया। आयोजन में एआरपी टीम राजकुमार मौर्य, नवीन कुमार रॉय, दिनेश कुमार सिंह, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और शिक्षकों आशीष निरंजन, आनंद सिंह पटेल, पूनम, स्मिता पाल सहित बीआरसी घोरावल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।






