पीडीए समाज ने ललकारा, अबकी बार अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है : बाबू सिंह कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विशाल पीडीए महासम्मेलन, बोले नेता – पीडीए ने ठाना है, भाजपा को भगाना है

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज चंडी होटल के पास एक पैलेस में मंगलवार को आयोजित विशाल पीडीए महासम्मेलन में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह जनसैलाब साबित करता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार है। उसे किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, मजदूर, आदिवासी से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर विपक्ष को बदनाम करती है। पीडीए समाज गांव-गांव जाकर भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करे।

बड़े माला से स्वागत करते हुए


जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती। संविधान बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार जरूरी है। भाजपा के खिलाफ पीडीए ही विकल्प है। पीडीए की एकता से बीजेपी घबराई हुई है।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सभी लोग पीडीए समाज को जोड़ने और आंदोलन मजबूत करने का संकल्प लें। अखिलेश यादव वंचित-शोषित तबके को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना से भाग रही है। कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी समाज की आबादी ज्यादा है, पर कम बताई जा रही है। आबादी के हिसाब से हक-अधिकार अखिलेश यादव ही दिला सकते हैं।
कार्यक्रम में आदित्य मौर्य, वेदमणी शुक्ला, सुमंत सिंह मौर्य, रवि रंजन शाक्य, मुनीर अहमद, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश दुबे,जयप्रकाश पाण्डेय,गीता गौर,मोहन कुशवाहा, श्याम बिहारी यादव सहित जन अधिकार पार्टी, समाजवादी पार्टी और पीडीए समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?