फिजियोथेरेपी से मिलती है मांसपेशियों की समस्या शारीरिक तनाव से निजात : डॉ. आशीष मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विन्ध्य वासिनी फिजियो सेंटर में गोष्ठी, केक काटकर मनाया जश्न

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान के सामने पोस्ट ऑफिस के बगल स्थित विन्ध्य वासिनी फिजियो थेरेपी संस्थान में मंगलवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के डॉ. आशीष मिश्रा ने केक काटकर दिवस का शुभारंभ किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज मिलावटी खानपान और बदली दिनचर्या से बच्चा, जवान, बूढ़ा सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शारीरिक थकान, उतार-चढ़ाव, मांसपेशियों में दर्द और तनाव से निजात दिलाने में फिजियोथेरेपी बेहद लाभदायक है।
इस मौके पर डॉ. मिश्रा ने सभी को स्वस्थ रहने की कामना की और बधाई दी। कार्यक्रम में पूर्व सभासद मदन श्रीवास्तव, गरिमा, अमन, सूरज, आकाश, अनिल, शिवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?