सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक को लेकर जिला कार्यालय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व वरिष्ठ नेता रामलखन सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि मोदी ने सामान्य कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक सेवा व राष्ट्रसमर्पण की मिसाल कायम की है। यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मोदी का जीवन प्रेरणास्रोत है, उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाई पाई है।
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी की बदलाव, 25 साल-25 कहानी, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु, मानव रंगोली, जनसेवा महाकुंभ जैसे कार्यक्रम मंडल व बूथ स्तर तक होंगे।
इस दौरान शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, अनिल सिंह, रजनीश रघुवंशी, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






