चयनित मेधावी अब जिले में करेंगे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व
चोपन, सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश और बीएसए मुकुल आनंद पांडेय के मार्गदर्शन में सोमवार को चोपन ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा 2026-27 का सफल आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र की देखरेख में प्रथम सत्र के आधार पर निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा हुई। विकास खंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा 3, 5, 6, 8 के लिए चयनित 241 में से 188 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मेरिट में ये रहे अव्वल –
प्राथमिक स्तर: कक्षा 3 – सुषमा (प्रा.वि. पडरीपान), शिवा (कुशवाहा टोला), सूर्या (पडरीपान)
कक्षा 5 – क्षमा (पडरीपान), दीपिका (कुशवाहा टोला), सीमा (कंपोजिट खेवन्हा), तीर्थराज (पटवध)
उच्च प्राथमिक स्तर: कक्षा 6 – काजल (उ.प्रा.वि. सिंदुरिया), कृष्णा (खैरटिया), अनुप्रिया (खेवन्हा)
कक्षा 8 – कृष्ण (खैरटिया), सलोनी (परासपानी), प्रिंस (परसोई), सूरज कुमार (बभनमरी) बीईओ लोकेश कुमार मिश्र ने सभी चयनित बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और मेहनत से तैयारी का आह्वान किया।






