सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की उपाध्यक्ष एडवोकेट बिंदू यादव को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सोमवार को बार भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
बार अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। महिला अधिवक्ताओं पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, चंद्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी, अंजू ने माला पहनाकर बधाई दी।
महामंत्री प्रदीप मौर्या, कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह समेत अधिवक्ताओं ने भी पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।






