कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, टेंगरा मोड़ से जिला कार्यालय तक गूंजे जयकारे
सोनभद्र। भाजपा संगठन में सोनभद्र के लिए ऐतिहासिक क्षण आया है। जिले के दो कर्मठ कार्यकर्ताओं अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री और रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।टेंगरा मोड़ से शुरू हुआ स्वागत मधुपुर, सोनकर कटरा, चंडी होटल, शीतला मंदिर, बड़ौली चौराहा होते हुए जिला कार्यालय तक पहुंचा। जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनभद्र की धरती से पहली बार किसी को क्षेत्रीय महामंत्री जैसा बड़ा दायित्व मिला है। वहीं सफाई कर्मचारी परिवार और निषाद समाज से आने वाले रामसुंदर निषाद को जिम्मेदारी मिलना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित सोच का प्रमाण है कि सामान्य परिवार का कार्यकर्ता भी मेहनत से बड़े पद तक पहुंच सकता है। स्वागत से अभिभूत दोनों नेताओं ने आभार जताते हुए कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे,रजनीश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।







