विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में शिक्षकों का सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस विसय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार सिंह (से.नि. इतिहास विभाग, यूपी कॉलेज वाराणसी) व विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह (IFS, मप्र सरकार) तथा महाविद्यालय की प्राचार्या व मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद सभी अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति, भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद व महान दार्शनिक थे, जिन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए आदर्श शिक्षक का मार्गदर्शन जरूरी है।
इस दौरान डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, डॉ. अरुणेंद्र संदल, डॉ. गीता सरस्वती, डॉ. अनीश सिंह, मनीष सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?