लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज का निःशुल्क नेत्र शिविर, 22 मोतियाबिंद मरीज चित्रकूट भेजे गए, 82 की हुई जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार 26 अगस्त को मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार व टीम के नेतृत्व में 22 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में 82 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 42 मरीजों को निःशुल्क चश्मा व दवा वितरित की गई।
डिस्ट्रिक्ट आई चेयरपर्सन किशोरी सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, दया सिंह, विमल अग्रवाल, राधिका सिंह, पवन जैन आदि मौजूद रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई 2026 तक 4330 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन और 9212 मरीजों की जांच की जा चुकी है और सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। लायंस क्लब ने नेत्रदान पखवाड़ा के तहत लोगों से नेत्रदान करने की अपील भी की।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?