छात्रों पर लाठीचार्ज पैलेट गन के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को कचहरी तिराहे पर भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज-पैलेट गन के इस्तेमाल और बिहार में AK-47 फायरिंग के आदेश के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि देश का युवा खुद को भाजपा सरकार से ठगा महसूस कर रहा है। रोजगार और शिक्षा के सवालों का जवाब लाठी-गोली से देना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि युवाओं के सवालों का जवाब लाठी से नहीं दिया जा सकता, सरकार को उनकी आवाज सुननी होगी। पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं में असंतोष है, सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।
जिला महासचिव रोहिल मिश्रा, शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी व महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति को दबाना उचित नहीं है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
चेतावनी दी गई कि यदि छात्रों के मुद्दों पर पारदर्शी जांच नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा और युवा मताधिकार से जवाब देगा।
इस मौके पर मोहम्मद साद अंसारी, कनिष्क भार्गव, सत्येंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश, रोहित पांडेय, रवि शंकर उपाध्याय, मोहित कुशवाहा, पुनीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?