Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

युवक का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


अपहृत व्यक्ति और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार एवं 04 मोबाइल फोन बरामद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को देवरिया जिला से गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन बरामद किया है।वही गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2024 में युवक पैसा लिया था लेकिन रेलवे में नौकरी नही लगने पर पैसा मांगा ने पर टाल मटोल किया जाने लगा तो उसे अपनी कार से देवरिया ले जाया जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा धारा 3(5), 115(2), 333, 140(1) बीएनएस में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज अपहृत व्यक्ति मनोज कुमार पाण्डेय को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916 तथा 04 मोबाइल फोन बरामद किये गये।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीड़िता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916 के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई। वाहन से संबंधित मोबाइल नम्बर की लोकेशन जनपद देवरिया के थाना तरकुलवा क्षेत्र में प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा थाना तरकुलवा पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपहृत व्यक्ति को चौकी पथरदेवा पर रोके जाने की सूचना प्राप्त होते ही थाना रॉबर्ट्सगंज से पुलिस टीम तत्काल जनपद देवरिया रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक पूछताछ की गयी, जहाँ अपहृत मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र धीरेन्द्र बहादुर पाण्डेय, निवासी रायपुर, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को सकुशल बरामद किया गया तथा मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1.जितेन्द्र यादव पुत्र राजकिशोर यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी अनिरुद्धमा खनवा टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
2.शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव पुत्र रामायण यादव, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी कनकपुरा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया।

पूछताछ में आरोपी शिवआसरे उर्फ मुन्ना यादव द्वारा बताया गया कि उसकी मुलाकात मनोज कुमार पाण्डेय से वर्ष 2024 में पटना में हुई थी। आरोपी के अनुसार मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा उसकी पुत्री की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर धनराशि ली गयी थी। नौकरी न लगने एवं धनराशि वापस न किये जाने को लेकर दोनों के मध्य विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार वह अपने दामाद जितेन्द्र यादव तथा अन्य साथियों के साथ मनोज कुमार पाण्डेय से धनराशि मांगने आया था। धनराशि वापस न करने पर विवाद होने के बाद मनोज कुमार पाण्डेय को स्विफ्ट कार में बैठाकर अपने साथ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा वाहन को रोक लिया गया। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

पूछताछ के आधार पर निम्न व्यक्तियों की भूमिका प्रकाश में आयी है—
1.बृजेश यादव पुत्र घरभरन यादव, निवासी महासून, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर।
2.सिपाही यादव पुत्र स्व0 देवकी यादव, निवासी बत्तर डेरा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
3.संगम गौड़ पुत्र अज्ञात, निवासी मंगलपुर, थाना कसया, जनपद कुशीनगर।
उक्त व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं तथा विवेचना में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बरामदगी

•01 स्विफ्ट मारुति कार संख्या UP32KM1916
•04 मोबाइल फोन

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?