कुंडी नाला में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता गौरव पाण्डेय

O- रामपुर बरकोनिया थाने से महज 700 मीटर दूर मिला 20 वर्षीय युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

रामगढ़ (सोनभद्र) । रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब थाने से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित बरकोनिया के कुंडी नाला में एक युवक का शव पानी में पड़ा मिला। शव की पहचान करीब 20 वर्षीय भरत पुत्र प्रदीप धागर के रूप में बताई जा रही है।

सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाले के पानी में पड़े शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

हत्या की आशंका ने बढ़ाई चिंता

शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने से पहले हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक की मौत आखिर कैसे हुई? क्या वह पानी में डूब गया या फिर किसी आपराधिक घटना के बाद शव को नाले में फेंका गया?

फिलहाल मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत डूबने से हुई या मामला हत्या से जुड़ा है।

कुछ दिन पहले पन्नूगंज क्षेत्र में भी मिला था महिला का शव

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले थाना पन्नूगंज क्षेत्र में भी एक महिला की मौत से जुड़ा मामला सामने आया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

रामपुर बरकोनिया के कुंडी नाला में युवक का शव मिलने के बाद अब पुलिस जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष से ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा कि यह हादसा था या किसी साजिश का नतीजा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?