वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव लखनऊ में सम्मानित, कानपुरपरिक्षेत्र से अकेले चुने गए अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित जयमोहनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया। यह सम्मान 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश वन विभाग के लखनऊ मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल से नवाजा गया। कानपुर वन परिक्षेत्र के सभी प्रभागों में से अमित श्रीवास्तव का चयन अकेले अधिकारी के रूप में हुआ, जो एक विशेष उपलब्धि है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने अमित श्रीवास्तव को वानिकी, वृक्षारोपण, पौधशाला प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। लखनऊ में तिरंगे से सजे मंच पर सम्मान ग्रहण करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

जयमोहनी रेंज का कार्यभार संभालने के बाद अमित श्रीवास्तव के सामने वनभूमि पर अतिक्रमण एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाए और सरकारी वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया।

अमित श्रीवास्तव ने ‘रोपण ही नहीं, सुरक्षा भी’ की नीति अपनाई। उन्होंने लगाए गए पौधों की निगरानी और देखरेख के लिए विशेष व्यवस्था की। स्थानीय लोगों को भी पौधों की सुरक्षा से जोड़ा गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि लगाए गए पौधे केवल कागजों तक सीमित न रहें और उनका प्रभावी संरक्षण हो।

नौगढ़ जैसे दुर्गम वनांचल में रहकर किए गए उनके इन कार्यों को विभागीय स्तर पर काफी सराहना मिली। वनभूमि संरक्षण, वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

इस उपलब्धि पर काशी वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने अमित श्रीवास्तव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे काशी वन्य जीव प्रभाग के लिए गौरव की बात है। इस सम्मान से चंदौली वन विभाग और नौगढ़ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि बताया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?