सीएस पाण्डेय
बभनी शिव मन्दिर पहुंचने के लिए कीचड़ युक्त सड़क से होकर गुजरने को विवश
बभनी/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बभनी बाजार से शिव मंदिर जाने वाला रास्ता बारिश के साथ आवागमन करने लायक नहीं बचा काफी दिनों से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने कयी बार प्रदर्शन किया और आन्दोलन की चेतावनी दी।विभाग के कान में जूं तक नहीं लेगा। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने धान रोपाई कर प्रदर्शन किया।
बभनी बाजार स्थित शिव मन्दिर जाने वाला रास्ता बारिश के मौसम में जल भराव और कीचड़ के कारण लोगों की आने जाने भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर के पास सड़क पर पानी भरने से कीचड़ और फिसलन हो गई है।जल जमाव और कीचड़ के कारण खराब रास्ते के कारण लोगों और बच्चों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर से बाजार टोला जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।यह मार्ग रमईखोरी, डगडउआ टोला, पढ़ाव टोला, चीकू टोला, पुद्दीटोला और बाजार टोला को जोड़ता है। सड़क गड्डों में तब्दील हो चुकी है।आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर और स्थानीय निवासी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से मरम्मत की मांग की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सावन का महीना शुरू होने वाला है अब कांवरियों और शिव मन्दिर पर पूजन करने वालों को कीचड़ युक्त सड़क से होकर गुजरने को विवश है।
युवा समिति बभनी के अध्यक्ष मिथलेश चन्द्र गुप्ता, वरुण कुमार, सुनील कुमार, रविशंकर, सुजीत कुमार जयसवाल, अरुण कुमार,उदय कुमार,डाॅ हीरालाल,अनवर हुसैन, परवेज आलम आदि ने धान रोपाई कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की।






