मालगाड़ी की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली, फूलवार के बार्डर पर सोमवार की सांय शिवकुमार कनौजिया पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कनौजिया निवासी महुली का संदिग्ध परिस्थितियों मे मालगाड़ी़ से कटने से मौत हो गई। इसकी सूचना मौके पर मौजूद पशु चरा रहे चरवाहों ने बताया कि किशोर दौड़़ते हुए रेलवे ट्रेक पर आया और मालगाड़ी को देखते ही ट्रेक पर सर रखकर सो गया, जिससे मृतक का सर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तथा थाना कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़़ताल करने मे जुटी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही की मृतक किशोर के पिता दीपक कुमार कनौजिया कि भी इसी स्थान के आसपास रेलगाड़ी से काटने पर मौत हुई थी l मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?