दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन तीन व चार नवम्बर को

IMG 20240822 131814
IMG 20240822 131814

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र, 31 अक्टूबर, 2026।

विधानसभावार होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन,

बेरोजगार अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के चारो विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साह ने बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधानसभावार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा घोरावल में 03 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे से आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी, के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा।

वहीं विधानसभा दुद्धी में 04 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी, के परिसर में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

जनपद के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें तथा उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना एवं उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1555
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?