फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, आयोजित हुई संगोष्ठी
सोनभद्र । शनिवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि “अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की महान योद्धा स्वर्गीय फूलन देवी ने गरीबों एवं महिलाओं की लड़ाई बाल्यावस्था से लेकर सदन तक लड़ी। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि महिलाएं अपनी आन-बान-शान पर उतर आएं तो हर मुमकिन काम कर सकती हैं।”
उन्होंने कहा कि “स्वर्गीय फूलन देवी एक ऐसी महान योद्धा महिला थीं जिन्होंने हर जुल्म सहकर सदन तक पहुंचने का काम किया। यह तभी संभव हुआ जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक, रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राजनीति में लाने का काम किया।”
राम निहोर यादव ने कहा कि “श्रद्धेय नेताजी एक ऐसे महान नेता थे जो हर काम को संभव बना देते थे। आज उन्हीं की देन है कि हर वर्ग का गरीब तबका अपनी आवाज बुलंद कर पा रहा है और सड़क से सदन तक पहुंच रहा है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और महिलाओं को सम्मान दें। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हर वर्ग का विकास होगा।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडे, हिदायत उल्ला खान, लल्लू भारती, आनंद पटेल, जगत पटेल, प्रमोद, राजनाथ, विनीत सरोज, कृष्ण कुमार बैसवार, विवेक सिंह पटेल, बचोले प्रसाद, अतुल दुबे, कामता यादव, पीयूष यादव, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, आदिल अंसारी, अंकित चतुर्वेदी, प्रिंस राय के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।






