सोनभद्र में कल से प्रादेशिक महिला कबड्डी-जिम्नास्टिक जूनियर बालिका बॉक्सिंग चयन ट्रायल

चयनित खिलाड़ी मीरजापुर और आगरा में खेलेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोनभद्र । उप निदेशक क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मण्डल मीरजापुर के पत्र के अनुपालन में खेल निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ एवं उ.प्र. कबड्डी/जिम्नास्टिक एवं बॉक्सिंग संघ के समन्वय से प्रादेशिक महिला कबड्डी/जिम्नास्टिक एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद सोनभद्र में जिला … Read more

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- चयनित खिलाड़ी मीरजापुर और आगरा में खेलेंगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

सोनभद्र । उप निदेशक क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मण्डल मीरजापुर के पत्र के अनुपालन में खेल निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ एवं उ.प्र. कबड्डी/जिम्नास्टिक एवं बॉक्सिंग संघ के समन्वय से प्रादेशिक महिला कबड्डी/जिम्नास्टिक एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद सोनभद्र में जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। खेल कार्यालय सोनभद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

ट्रायल और प्रतियोगिता की तिथि व स्थान:

  • कबड्डी – सीनियर महिला
    जिला स्तरीय चयन: 25.07.2026 प्रातः 11:00 बजे, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहा, रॉबर्ट्सगंज
    मण्डल स्तरीय चयन: 28.07.2026 अपराह्न 3:00 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुस्तफा पहाड़ी, मीरजापुर
    प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: 04 से 05 अगस्त 2026, आगरा
  • जिम्नास्टिक – सीनियर महिला
    जिला स्तरीय चयन: 25.07.2026 प्रातः 10:00 बजे, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहा, रॉबर्ट्सगंज
    मण्डल स्तरीय चयन: 28.07.2026 अपराह्न 3:00 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुस्तफा पहाड़ी, मीरजापुर
    प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: 04 से 05 अगस्त 2026, आगरा
  • बॉक्सिंग – जूनियर बालिका
    जिला स्तरीय चयन: 25.07.2026 प्रातः 11:00 बजे, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहा, रॉबर्ट्सगंज
    मण्डल स्तरीय चयन: 27.07.2026 अपराह्न 1:30 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जिला खेल कार्यालय, मुस्तफापुर, मीरजापुर
    प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता: 01 से 04 अगस्त 2026, वाराणसी

क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र शमीम अहमद ने बताया कि जनपद सोनभद्र के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र से मोo नo +91 94553 48719 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

1519
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?