“वृक्ष हमारे जीवन का आधार” – प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में हुआ पौधरोपण

सोनभद्र । प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छात्र-शिक्षकों ने लगाए पौधे
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। पौधरोपण के साथ ही विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को “पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने” का संदेश दिया गया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
“हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा” – राजेंद्र प्रसाद जैन
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने संबोधन में कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।”
“वृक्ष प्रकृति की सुंदरता और जीवन का आधार” – संतोष पांडे
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि “वृक्ष प्रकृति की सुंदरता के साथ-साथ मानव जीवन का आधार हैं।”
उपस्थित रहे
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?