“सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध” – यूनिट हेड आर.पी. सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिंडालको रेनूसागर का ‘स्नेह मिलन’ संपन्न

अनपरा, सोनभद्र । हिंडालको रेनूपावर डिवीजन, रेनूसागर के ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में अतिथि गृह में ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता एवं सीएसआर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
“ग्रामीणों के जीवन स्तर को उठाना प्राथमिकता” – आर.पी. सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड आर.पी. सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, कृषि, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि “हिंडालको रेनुसागर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कंपनी सीएसआर के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।”
उन्होंने युवाओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक कृषि और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
“संवाद से ही संभव है समग्र विकास” – आशीष पाण्डेय
इससे पूर्व मानव संसाधन प्रमुख आशीष पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “आपसी सहयोग, भाईचारा एवं समन्वय की भावना से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी और ग्रामीणों के बीच मजबूत संवाद विकास की नई संभावनाओं को जन्म देगा।
सीएसआर कार्यों की हुई सराहना
सीएसआर प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि द्वारा अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को शॉल, नारियल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में परासी, गरबंधा, बिछरी, बाँसी, कुलडोमरी, मकरा, रणहोर आदि ग्रामों के प्रधानों एवं नागरिकों ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी दिए।
मौजूद रहे
कार्यक्रम में मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा, संचालन विभाग हेड मनीष जैन, ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, सुरक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणन, चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकुल बृंदा, अनिल शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, सदानन्द पाण्डेय सहित कंपनी के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के शिवम पाठक, राजनाथ यादव, सुनीता शर्मा, आराधना का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सीएसआर प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?