एक पेड़ मां के नाम, अपार आईडी, यू-डाइस, RTE समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज । शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में विभागीय पोर्टल और शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इन विषयों पर हुई चर्चा
बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने “एक पेड़ मां के नाम”, अपार आईडी, यू-डाइस कोड, RTE, यातायात व्यवस्था, नामांकन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने और सभी निर्देशों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समस्याओं का किया गया निस्तारण
बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के लिए कार्ययोजना बनाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण और जानकारी
ब्लॉक एमआईएस आनंद सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से यू-डाइस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर वरुण कुमार त्रिपाठी ने निःशुल्क शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
आपसी समन्वय के दिए निर्देश

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ विद्यालय संचालन करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में यह सुझाव भी आया कि समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित होती रहें। सभी सुझावों का अध्ययन कर अग्रिम बैठक में लागू करने की बात कही गई।
उपस्थित रहे
बैठक में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, संत जेवियर्स स्कूल, एम वी एम विद्यालय, ग्लेनहिल स्कूल, डीपीएस, श्री एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी, डीएवी, सनबीम सहित सैकड़ों विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।






