रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण, भूजल सप्ताह का भव्य समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छात्राओं को मिला सम्मान, ली गई जल संरक्षण की शपथ

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन बुधवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में सम्मान, पुरस्कार वितरण और जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज और पर्यावरणविद् रवि प्रकाश चौबे उपस्थित रहे।

विशेष सम्मान और पुरस्कार वितरण

समारोह में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी राजीव रंजन द्वारा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि दीपक कुमार केसरवानी, पूर्व विधायक तीरथराज, पर्यावरणविद रवि प्रकाश चौबे, कॉलेज के प्रबंधक जसवीर सिंह तथा कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय आयोजनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता परिणाम:

  • चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम – रोशनी वर्मा, द्वितीय – पूजा, तृतीय – स्मृति
  • निबंध प्रतियोगिता: प्रथम – शालू, द्वितीय – परिधि, तृतीय – सोनाली
  • मॉडल कला प्रतियोगिता: प्रथम – आशिका अग्रवाल, द्वितीय – पारुल, शिखा व फिजा की टीम, तृतीय – मधु

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी

छात्राओं अंजलि, आसी, आभा, कोमल, अंशिका, मधु, काव्या, अनन्या और प्राची द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य नाटिका व सुमधुर गीत प्रस्तुत किए गए, जिसे देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। अतिथियों ने छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके बाल-वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।
तीन दिनों तक चले इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, दीपक कुमार केसरवानी, रवि प्रकाश चौबे, संगीतकार सरदार दया सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, राजीव रंजन, रूपेश कुमार झा, आशुतोष कुमार और दिनेश कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जल संरक्षण की शपथ
कार्यक्रम के अंतिम चरण में लघु सिंचाई विभाग सोनभद्र के हृदय नारायण महतो द्वारा भूजल संरक्षण और जल की हर एक बूंद बचाने के लिए सभी अतिथियों, छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को सामूहिक रूप से संकल्प व शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

1518
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?