निःशुल्क नेत्र शिविर में हुआ 100 लोगो का जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

निःशुल्क नेत्र शिविर में 50 को चश्मा, 11 का मोतियाबिंद ऑपरेशन

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में आयोजन किया गया। सद्‌गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान चित्रकूट द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 100 लोगों की आँखों की जांच की गई।

शिविर का शुभारंभ डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण शुरू हुआ।इस दौरान भंवर, नधिरा संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवा टोला, पिंडारी, काचन, आरंगपानी जैसे उत्तर प्रदेश के गांवों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से भी ग्रामीण अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।शिविर में जांच के बाद 50 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

वहीं, 11 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन चित्रकूट में किया जाएगा।चित्रकूट से आए हेमराज, मनीष अनुरागी, सुनील मिश्रा और राजेंद्र कुमार ने लोगों का नेत्र परीक्षण किया।

इस अवसर पर डॉ. लालजी सुमन, सुदामा विश्वकर्मा, राकेश तिवारी, सुरेंद्र कुमार और रविंद्र नारायण पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?