रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट अस्पताल में उपद्रव में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्रपुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट एवं अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वादी रमेश पुत्र कन्हई, निवासी ग्राम भटौलिया, पोस्ट तेन्दु, थाना रॉबर्ट्सगंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई एवं अन्य परिजनों के साथ खेत में कार्य करने के दौरान विपक्षियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पुनः कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्पताल परिसर में मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास तथा बीच-बचाव करने आए चिकित्सक एवं सहयोगी के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय रवाना किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मोतीलाल मौर्या पुत्र जयनाथ, निवासी मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज
  2. राहुल मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज
  3. शिवम मौर्या पुत्र स्व. विद्याप्रसाद, निवासी बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज
  4. विरेन्द्र मौर्या पुत्र शिवलाल, निवासी तिलौली, थाना घोरावल
  5. शिवलाल मौर्या पुत्र बुधई, निवासी तिलौली, थाना घोरावल

पुलिस द्वारा प्रकरण में नामजद एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

1517
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?