लाखों की लागत से लगा हाईमास्ट लाइट 8 महीने से खराब, अंधेरे में डूबा चिलकाडांड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र) म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चिलकाडांड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के सामने, भोला सिंह के घर के पास लगा हाईमास्ट लाइट लगभग 8 महीनों से खराब पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से लगा यह लाइट न जलने से ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों सविता, पप्पू सिंह, अमरजीत, दिनेश, सीतापति, नीर पति, सुनील, अरविंद, भोला सिंह, हरिराम, वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लाइट बंद होने से छोटे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू निकलने का खतरा बढ़ गया है। अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं से किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।  क्षेत्र पंचायत सदस्य सृध्रा मिश्रा ने बताया कि यह हाईमास्ट लाइट क्षेत्र पंचायत के कोटे से लगवाई गई थी। ग्रामीण वेद प्रकाश मिश्रा ने कुछ दिन पूर्व खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा को पत्र देकर मरम्मत की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार यादव से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह हाईमास्ट लाइट एनटीपीसी द्वारा लगवाई गई है और अभी तक उन्हें हस्तांतरित नहीं की गई है। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, जानकारी करके बताएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले हाईमास्ट लाइट को ठीक कराया जाए ताकि लोगों को रात में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।