Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष बोले- रानी दुर्गावती का जीवन महिलाओं के सम्मान और राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा है

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर मंगलवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर रानी दुर्गावती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने रानी दुर्गावती जी के अदम्य साहस, पराक्रम एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को मुगल सेना के विरुद्ध युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण स्वीकार नहीं किया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। रानी दुर्गावती का जीवन महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश चेरो ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने रानी दुर्गावती के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शंम्भू नारायण सिंह, शंम्भू सिंह गोंड़, विन्दू अगरिया, रामलाल अगरिया, चन्द्रावती गोंड़, विजय खरवार, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश यादव, रविप्रकाश चौबे, सत्यप्रताप सिंह, जिला मिडिया सह प्रभारी अमन वर्मा, रामनिवास तोमर, कैलास तिवारी, विवेक तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ