Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

DIG विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विवेचकों को दिए समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही की अपराध शाखा के विवेचक बैठक में रहे मौजूद

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “पूनम” ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में परिक्षेत्र के तीनों जनपदों मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही की अपराध शाखाओं के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।
बैठक में तीनों जनपदों के विवेचकगण उपस्थित रहे। DIG पूनम ने लंबित मुकदमों की स्थिति का बिंदुवार जायजा लिया और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचनाओं में सुसंगत भौतिक, वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित कर गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

डीआईजी ने की समीक्षा बैठक


DIG ने कहा कि अपराध शाखा में नियुक्त विवेचकों द्वारा संपादित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। विवेचना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कहा।
बैठक में अधिकारियों को साक्ष्य संकलन, चार्जशीट प्रेषण और लंबित विवेचनाओं की मॉनिटरिंग को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ