Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी

image editor output image 493922694 1790945340766
image editor output image 493922694 1790945340766

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पोक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा समिति नौगढ़ के पीएलवी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच पोक्सो एक्ट से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल यौन अपराधों से सुरक्षा और कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया गया।

पीएलवी द्वारा विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से उनकी सुरक्षा के लिए यह कानून बनाया गया है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक घटना होने पर चुप न रहने तथा इसकी जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता एवं अनुमति से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकगण और समस्त स्टाफ ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ