“हर घर शुद्ध नल जल” डॉक्यूमेंट्री फिल्म का मुंबई में हुआ प्रमोशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिग्गज कलाकार-निर्देशकों ने सोनभद्र की जमीनी हकीकत को सराहा


निर्माता सुरेंद्र सिंह व मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव की प्रशंसा, फिल्म ‘बॉर्डर’ के सहायक निर्देशक योगेश भारद्वाज बोले- फ्लोराइड पीड़ितों और मंजरी की प्रेम कहानी पर बनेगी फिल्म

म्योरपुर, सोनभद्र। जिले के दक्षिणांचल में प्रदूषण-फ्लोराइड से जूझते ग्रामीणों की दुर्दशा और केंद्र सरकार की “हर घर नल जल योजना” के प्रयासों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म “हर घर शुद्ध जल” का मंगलवार देर शाम मुंबई स्थित फिल्म निर्माता सुभाष घई के व्हिसलिंग वुड्स थियेटर में प्रमोशन किया गया। फिल्म जगत के दिग्गजों ने सोनभद्र की ज्वलंत समस्या पर बनी फिल्म की सराहना की। प्रमोशन कार्यक्रम में महाभारत सीरियल के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अली खान, छोटे सचिन, रमेश गोयल, कृष्ण वंशल, फिल्म “बॉर्डर” के सहायक निर्देशक योगेश भारद्वाज सहित कई निर्माता-निर्देशक-लेखक मौजूद रहे। सभी ने फिल्म के निर्माता सुरेंद्र सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव व निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव के प्रयासों की प्रशंसा की।फिल्म में नदियों में बहता राखड़, बलिया नाला का कोयला युक्त पानी, रेणुका की दुर्दशा और दिव्यांग होते लोगों की परेशानियों को दिखाया गया है। प्रदूषण-फ्लोराइड पीड़ितों की दुर्दशा देख लोगों की आंखें नम हो गईं। योगेश भारद्वाज ने वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा से बातचीत कर सोनभद्र के इतिहास में दबी “मंजरी लेरिक की अनकही प्रेम कहानी” और फ्लोराइड से टूटते रिश्ते-हड्डियों पर फिल्म बनाने की बात कही। अन्य निर्देशकों ने भी सोनभद्र आकर कहानी लिखने की इच्छा जताई। बंटी श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म अब तक दुनिया के 27 देशों में पहुंच चुकी है। फिल्म के अंत में अश्वनी सिंह, अशोक दुबे, प्रभात कुमार, कौशलेंद्र पाण्डेय, पर्यावरण चिंतक प्रशांत दुबे को विशेष आभार दिया गया है।

Leave a Comment

1496
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?