आरओबी निर्माण के बीच जनता की सुविधा जरूरी, सदर विधायक भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विधायक ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल व डायवर्जन मार्गों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण शुरू होने और रेलवे फाटक से चार पहिया व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से बढ़ी जनचिंता के बीच सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही विधायक उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, निर्माण कंपनी के अधिकारियों व विभागीय प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों के साथ आमजन की सुविधा-सुरक्षा भी जरूरी है। पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना कोई कदम न उठाया जाए। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए आवागमन सुगम रखना प्रशासन व एजेंसी की जिम्मेदारी है।

जानकारी लेते सदर विधायक भूपेश चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी


निरीक्षण के दौरान भूपेश चौबे ने पैदल यात्रियों व दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए। कहा कि आरओबी बनने तक स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व दैनिक यात्रियों को असुविधा न हो। डायवर्जन मार्गों पर संकरे व तीखे मोड़ों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था व यातायात नियंत्रण के इंतजाम करने को कहा। जरूरत पर पुलिस-यातायात की अतिरिक्त तैनाती भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधायक ने आरओबी को जनपद की बहुप्रतीक्षित परियोजना बताते हुए कहा कि इससे जाम से स्थायी राहत मिलेगी। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ तेजी से काम पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्माण प्रगति व डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी दी।
निरीक्षण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बलिराम सोनी, अनूप तिवारी, एसडीएम, कोतवाल व रेलवे-राजस्व-नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?